
डेंगू के 11 नए मरीज मिले
नोएडा में मलेरिया विभाग ने मंगलवार को डेंगू के 11 नए मरीजों की पुष्टि की। इनमें से तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 271 हो गई है। दवाओं का छिड़काव और निरीक्षण नियमित...
नोएडा। मलेरिया विभाग ने मंगलवार को डेंगू के 11 नए मरीजों की पुष्टि की। इनमें से तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनके घरों और कार्यस्थलों पर बुधवार को एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। जिले में कुल मरीजों की संख्या अब 271 हो गई है। इस महीने मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने नए मरीजों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। इन मरीजों के बारे में कल तक शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से निरीक्षण और जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है।

वहीं, दिल्ली और गाजियाबाद के कई मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसका कारण मोबाइल नंबर गलत होना बताया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि दवाओं का छिड़काव और निरीक्षण नियमित रूप से चल रहा है। नए मरीजों में कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है। उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




