Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Ranked as Most Polluted City in India with AQI of 424
देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा नोएडा

देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा नोएडा

संक्षेप:

नोएडा एक बार फिर से देश का सबसे प्रदूषित शहर बना, जहां का एक्यूआई 424 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 388 रहा। इस महीने में नोएडा चार बार सबसे अधिक प्रदूषित रहा। सेक्टर-1 में सबसे अधिक AQI 460 दर्ज किया गया। अगले दिनों में भी वायु प्रदूषण में कमी की संभावना नहीं है।

Dec 23, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा मंगलवार को एक बार देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 424 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 388 रहा। इस महीने में चार बार नोएडा देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई इस महीने में छह बार गंभीर श्रेणी में जा चुका है। नोएडा का एक्यूआई सोमवार के मुकाबले में मंगलवार को 60 अंक अधिक रहा। वहीं, ग्रेनो का एक्यूआई 56 अंक अधिक बढ़ा। जिले का सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-1 रहा। यहां का एक्यूआई 460 दर्ज किया गया। सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को सुबह आठ बजे तक थोड़ा कोहरा था। इसके बाद धूप निकली। दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इसके बावजूद दिन में वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ। नोएडा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले तापमान दो डिग्री बढ़ा। अगले छह दिनों तक सुबह कोहरे का अनुमान है। लिहाजा हवा की गति कम होने की स्थिति में एक्यूआई 400 के आसपास रहने का अनुमान है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का पांच दिनों का एक्यूआई दिसंबर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 23, 426, 388, 22, 366, 332, 21, 327, 329, 20, 404, 344, 19, 410, 376, देश के पांच सबसे वायु प्रदूषित शहरों का एक्यूआई नोएडा : 426, दिल्ली : 412, गाजियाबाद : 392, ग्रेटर नोएडा : 388, गुरुग्राम : 364, गौतमबुद्ध नगर का हाल स्थान एक्यूआई सेक्टर-1 : 460, सेक्टर - 62 : 379, सेक्टर-116 : 432, सेक्टर-125 : 413, नॉलेज पार्क फाइव : 348, नॉलेज पार्क थ्री : 422,