दो हजार से अधिक उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज
नोएडा, गौरव भारद्वाज। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में वेतन वृद्धि

नोएडा, संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक आंदोलन के बाद पुलिस सख्त हो गई। पुलिस की ओर से दो हजार से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई हैं। फैक्टरियों में तोड़फोड़, पथराव, वाहनों में आगजनी और कर्मचारियों से मारपीट करने वालों को चिह्नित करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। श्रमिकों ने सोमवार को फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित मदरसन फैक्टरी में पहले तोड़फोड़ की और फिर उन्हें रोकने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। यही नहीं, पुलिस के बज्र वाहन समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी।
इसके बाद उपद्रवियों ने फैक्टरियों में जमकर तोड़फोड़ की। जिन फैक्टरियों में श्रमिक कार्य कर रहे थे, उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में फेज-2 थाने में सैकड़ों अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की। वहीं, सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित विपुल मोटर्स के शोरूम पर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। 10 से अधिक वाहनों में आग लगा दी। पुलिस की टीमों ने पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से इस मामले में सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सोमवार शाम उपद्रवियों ने सेक्टर-63 थाने पर भी पथराव किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पत्थरबाजी से थाने की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से इस मामले में भी सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सेक्टर-62 गोल चक्कर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-9 की ओर जाने वाले मार्ग पर आ गए। यहां मदरसन कंपनी पर वेतन न बढ़ाने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 जाम कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। सरकारी वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। इस मामले में 1200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।----------फेज-वन थाने में नामजद किया केस दर्जसोमवार सुबह सेक्टर-एक और सेक्टर-छह स्थित मदरसन की कंपनियों के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एकत्र हो गए। पहले सेक्टर-15 गोल चक्कर पर जाम लगा दिया। इसके बाद चिल्ला बॉर्डर पर पहुंच गए। यहां प्रदर्शन करने के बाद सेक्टर-एक स्थित फैक्टरी के पूर्वी गेट और सेक्टर-छह स्थित फैक्टरी के गेट पर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। सरकारी बैरियर को तोड़ते हुए तोड़फोड कर दी। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। रोकने का प्रयास किया तो पथराव शुरू कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। इस मामले में पुलिस ने आशीष कुमार, प्रिंस, गोपाल वर्मा, गुड्डू यादव, विकास वर्मा, राहुल, संगीता, पंकज कुमार, राहुल, अनुराग, शिवम चौहान, अवनीश और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।----------200 अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमाशनिवार को ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी के कर्मचारियों ने हिंसक प्रदर्शन किया। इस दौरान समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से हाथापाई की और पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए। बिहार निवासी रानी नामक महिला गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस की ओर से इस मामले में 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।----------300 से अधिक फैक्टरियों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगेपुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिन स्थानों पर सोमवार को हिंसा हुई, उन क्षेत्रों की फैक्टरियों/कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। इनमें फेज-1, सेक्टर-58, सेक्टर-63, फेज-3, फेज-2, ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र की करीब 300 से अधिक फैक्टरियां शामिल हैं। इनमें से अधिकतर में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट की गई थी। उपद्रवियों को चिह्नित करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।---------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


