बिजली कनेक्शन की मांग पर तीसरे दिन भी धरना

Feb 11, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

-बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल नोएडा संवाददाता। भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में

बिजली कनेक्शन की मांग पर तीसरे दिन भी धरना

नोएडा, संवाददाता। डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। सेक्टर-16 के बिजली घर पर ये धरना भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में दिया जा रहा है। धरने में करीब 2000 से अधिक महिलाओं और 1000 से अधिक पुरुषों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने हक और बच्चों के भविष्य के लिए बिजली हर हाल में लेने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं नें बबली पूनम सहित कई महिलाओं ने आंदोलन को नई दिशा देने की बाद कही। परिषद के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा डूब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के प्रस्ताव को शासन को भेजा गया हैं, लेकिन अब तक उस पर निर्णय नहीं हुआ है।

परिषद ने किसानों और कामगारों के संयुक्त सघर्ष को आगे भी जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही शासन स्तर पर निर्णय नहीं लिया गया तो धरना को और तेज किया जाएगा। परिषद के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखना क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और परिवारों के भविष्य के साथ अन्याय हैं। धरने की अध्यक्षता सुलेखा ने की और संचालन बबली शर्मा ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।