पर्वों पर निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की 106 टीम तैनात रहेंगी

पर्वों पर निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की 106 टीम तैनात रहेंगी

संक्षेप:

-विद्युत निगम के उच्चाधिकारी सप्लाई व्यवस्था पर रखेंगे नजर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पर्वों के

Oct 15, 2025 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पर्वों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम द्वारा 106 दस्ते बनाए गए है। जेई और एसडीओ की नेतृत्व में दस्ते बनाए गए है। ताकि पर्वों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। इसके साथ ही शाम छह बजे से 12 बजे तक ब्रेक डाउन नहीं लिया जाएगा। इस दौरान बत्ती गुल होने से या ब्रेक डाउन लेने की वजह से उपभोक्ताओं के दिवाली का पर्व फीका नहीं रहे। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि धनतेरस से भैय्या दूज तक सप्लाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेई और एसडीओ की देखरेख में दस्तों का गठन किया गया है। सभी दस्ते बिजली उपकरणों से लैस होंगे। ताकि जरुरत पड़ने पर बिजली उपकरणों की मदद से फॉल्ट या अन्य किसी तरह को त्वरित दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों सर्किलों में मिलकर 106 दस्तों का भी गठन किया गया है। उपभोक्ताओं को हर संभव निर्बाध आपूर्ति दी जाएगी। ताकि पर्वों को दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। इसके अलावा उपभोक्ता 0120-2970431 बिजली से संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। यह नंबर चौबीस घंटे चालू रहेगा। जेई व एसडीओ हर घंटे बिजली आपूर्ति की सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देते रहेंगे। विद्युत निगम के उच्चाधिकारी भी फोन करके क्षेत्र की बिजली सप्लाई पर नजर रखेंगे। इसके अलावा जल्द ही एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिस पर तीन शिफ्ट में 24 घंटे कर्मी तैनात रहेंगे।