डाकघर में आधार कार्ड का एक और काउंटर खुलेगा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-19 स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए तीसरा काउंटर शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। सिस्टम इंस्टॉल और परीक्षण हो चुका है। नए काउंटर से रोजाना 250 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे, जिससे लोगों की भीड़ कम होगी।

डाकघर में आधार कार्ड का एक और काउंटर खुलेगा

नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने के लिए तीसरी काउंटर शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सिस्टम इंस्टॉल हो गया है। उसका परीक्षण भी हो चुका है। ज्योग्राफिकल टैगिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि दो आधार सेवा काउंटर हैं। इसमें रोजाना 150 से अधिक नए आधार कार्ड बनते हैं और त्रुटियों को ठीक किया जाता है। आधार कार्ड अपडेट कराने वालों की भीड़ बढ़ रही है। इस कारण एक और काउंटर बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद रोजाना 250 से अधिक नए आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे।

आधार कार्ड का काम भी हो सकेगा।नया काउंटर शुरू होने से लोगों की भीड़ कम होगी। शनिवार को नई काउंटर का उद्घाटन हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।