Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Uncovers Laptop Theft Gang Arrests Two After CCTV Evidence
रेकी कर लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रेकी कर लैपटॉप चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

संक्षेप:

-17 लैपटॉप, तमंचे, कारतूस और स्कूटी आरोपियों से बरामद हुई नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-20 थाने

Jan 22, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने रेकी करने के बाद दिल्ली-एनसीआर के घरों, पीजी और अस्पतालों से लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह का बुधवार देर रात पर्दाफाश कर सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के 17 लैपटॉप, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार रात सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने सेक्टर-27 की ओर चढ़ने वाले एलिवेटेड रोड के पास से स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे, कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान दिल्ली के आदर्श नगर निवासी कमल सिंह उर्फ देव और पंजाब के जिला अमृतसर के तरनतारन गांव निवासी दुष्यंत चौपड़ा उर्फ बोनी के रूप में हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि वे दिल्ली-एनसीआर के घरों, पीजी और अस्पतालों से कीमती सामान चोरी करते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थान से चोरी किए 17 लैपटॉप बरामद हुए। कमल सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-45 स्थित तपस्या नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी करता है, जबकि दुष्यंत चौपड़ा ने बताया कि वह सेक्टर-45 स्थित शांति भवन में किराये पर रहता है। दोनों आपस में दोस्त हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। कैमरे में कैद हुई थी तस्वीर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद एक लैपटॉप के मालिक की पहचान कर ली है। आरोपियों ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी मीना बख्शी का लैपटॉप सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल 12 दिसंबर की रात करीब 12:30 बजे चोरी किया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई थी। वहीं, गोरखपुर के दरशनवा बाबा टोल निवासी विरेंद्र कुमार यादव का लैपटॉप समेत बैग 25 नवंबर को सेक्टर-27 स्थित इंदिरा मार्केट से चोरी किया था। बैग में लैपटॉप के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रथे। उसमें से पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ। ---------- शौक पूरा करने के लिए करते थे वारदात पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी की वारदातें अपना शौक पूरा करने के लिए करते थे। जांच में पुलिस को पता चला कि कमल सिंह के खिलाफ नोएडा और दिल्ली के थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दुष्यंत चौपड़ा उर्फ बोनी के खिलाफ दिल्ली नोएडा में नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके हैं।