Noida News: जिले में तैनात चार निरीक्षकों के तबादले
Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बुधवार को चार निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उमेश चंद्र नैथानी को मीडिया सेल प्रभारी के पद से हटाकर थाना सेक्टर-24 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वह अब सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। थाना ईकोटेक तृतीय के प्रभारी निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह का तबादला थाना बिसरख किया गया है। उन्हें बिसरख थाने की कमान सौंपी गई है। बिसरख थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए उनकी नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर का स्थानांतरण मीडिया सेल में किया गया है। उन्हें मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। वह अब पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया गतिविधियों और पुलिस की ओर से जारी सूचनाओं के समन्वय का कार्य देखेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह को थाना ईकोटेक तृतीय का कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्हें ईकोटेक तृतीय थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं के साथ जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अधिकारियों के नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा। बताया जा रहा है कि बीते माह नाबालिग की हत्या मामले में सुबोध कुमार तोमर की लापरवाही सामने आई थी। हत्या के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार करने को लेकर हंगामा किया था। हालांकि, पुलिस ने वारदात की सूचना मिलने के कुछ घंटे के भीतर ही हत्यारोपियों को दबोच लिया था।


