सेक्टर-80 में पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा
- बलवा करने की नियत से एकत्र हुए थे श्रमिक - फैक्टरियों में तोड़फोड़-आगजनी

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-80 में मंगलवार को बलवा करने के नियत से एकत्रित हुए उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारियों की फैक्टरियों में तोड़फोड़ और आगजनी की योजना थी। वहीं प्रदर्शन का हॉटस्पॉट बने फेज-दो क्षेत्र समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भारी पुलिस के साथ भ्रमण किया।मंगलवार सुबह नयागांव से सेक्टर सेक्टर-80 में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होना शुरू हुए। इनमें से कुछ लोग गांव में रहते हैं और कुछ लोग गांव के रास्ते से आए। अधिकतर लोगों की योजना फेज-दो क्षेत्र की फैक्टरियों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। हालांकि, पुलिस की तैयारियों के चलते योजना धरी की धरी रह गई।
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देखते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को खदेड़ दिया। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर उपद्रव मचाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। फेज-दो क्षेत्र में बिना कारण घूमने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह और अपर पुलिस आयुक्त सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा के साथ हिंसा वाले क्षेत्रों में भ्रमण करती रहीं। उन्होंने जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि हिंसा करने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


