Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Recovers Over 101 Lost Smartphones Returns to Owners
गुम मोबाइल पाकर लोगों की मुस्कान लौटी

गुम मोबाइल पाकर लोगों की मुस्कान लौटी

संक्षेप:

नोएडा पुलिस ने 101 से अधिक गुम हुए स्मार्टफोन को मालिकों तक पहुंचाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई। सर्विलांस सेल और फेज-2 थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न राज्यों से ये फोन बरामद किए। मोबाइल फोन चोरी की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने उन्हें ट्रैक किया और वापस किया।

Sat, 29 Nov 2025 09:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने गुम हुए 101 से अधिक स्मार्ट मोबाइल फोन को मालिकों तक पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। सर्विलांस सेल और फेज-2 थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर देश के विभिन्न राज्यों से ये फोन बरामद किए। शनिवार को फेज-2 थाने पहुंचकर गुम हुआ मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेंट्रल नोएडा के विभिन्न थानों में गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें दर्ज थीं। इन घटनाओं के संबंध में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से ट्रैक किया और शनिवार को उनके असली मालिकों को वापस लौटाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पहले जिले के सभी थानों में पिछले कुछ समय में दर्ज फोन चोरी की शिकायतों को खंगाला गया। इसके बाद इन फोन के ईएमआई नंबरों के जरिये इनकी लोकेशन का पता लगाया गया। करीब 101 फोन देश के राज्यों पंजाब, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड के अलग-अलग जिले में मिल गए। इसके बाद इन मोबाइल के उपयोगकर्ताओं से संपर्क किया गया और उन्हें बताया गया कि जो फोन वे उपयोग कर रहे हैं, वह चोरी का है। इसके बाद कई लोग कोरियर के माध्यम से तो कुछ लोग स्वयं आकर फोन वापस कर गए। उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में जिन लोगों ने फोन वापस करने से इनकार किया, उन्हें कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई। तब जाकर उन्होंने मोबाइल फोन को लौटाया। पूर्व में भी कई बार मिशन सहयोग के तहत 800 से अधिक मोबाइल फोन पीड़ितों को लौटाए गए थे। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। गुम हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों ने फेज दो थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी और उनकी टीम का आभार जताया। इनमें से अधिकांश लोग तो अपने फोन के वापिस मिलने की आस भी खो चुके थे। ---------- इन कारणों से गुम हुए मोबाइल फोन खोजे गए मोबाइलों में कुछ मोबाइल ऐसे हैं जो लोगों के भीड़-भाड़ वाले बाजार, सब्जी व फल मंडी और साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदते समय नीचे झुकने, बैठने व धक्का मुक्की में गिर गए थे। इसके अलावा कुछ मोबाइल फोन ऐसे भी हैं जो लोगों के यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टैक्सी, बस और मेट्रो ट्रेन में छूट गए थे। कुछ मोबाइल ऐसे हैं जो लोगों के सार्वजनिक पार्कों में खेलने के दौरान, व्यायाम करने के दौरान छूट गए थे।