पुलिस ने खोए हुए 111 मोबाइल तलाशकर पीड़ितों को सौंपे

Mar 02, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा की कोतवाली फेज दो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 111 गुम हुए मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। पीड़ितों को होली के पहले मोबाइल लौटाए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। कई लोग ईएमआई पर फोन खरीद चुके थे और उन्हें खुशी हुई कि उनका मोबाइल वापस मिल गया।

पुलिस ने खोए हुए 111 मोबाइल तलाशकर पीड़ितों को सौंपे

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली फेज दो पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोगों के गुम हुए 111 मोबाइल फोन ढूंढ लिए। होली के पहले सोमवार को पीड़ितों को मोबाइल सौंपकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई। गुम हुए मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और सभी ने पुलिस को धन्यवाद कहा। मिशन सहयोग के तहत मोबाइल की बरामदगी की गई है। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा मोबाइल पर काम किया जा रहा था। भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों, मेट्रो आदि से गुम होने वाले मोबाइल फोन की थानों पर आने वाली सूचनाओं को एकत्र किया गया।

इसके बाद पुलिस की टीम ने उन मोबाइल को सर्विलांस व अन्य माध्यमों से पता करना शुरू किया। इसके बाद गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों से पुलिस ने संपर्क किया और बताया कि आप दूसरे का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद करीब 111 ऐसे मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ लिया। इनमें बड़ी संख्या में मोबाइल ऐसे लोगों के पास थे जिन्हें राह चलते मोबाइल फोन मिल गया था और उन्होंने सस्ते दाम पर बेच दिए थे। डीसीपी ने बताया कि 111 मोबाइल फोन बरामद कराने में फेज टू पुलिस की टीम ने बेहतरीन काम किया है। जुलाई महीने में 100 और इससे पहले भी 57 मोबाइल एक साथ पीडि़तों को वापस दिलाया गया था। ईएमआई पर फोन लेने वालों को दोहरी खुशी जिन लोगों के मोबाइल पुलिस ने ढूंढे हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने ईएमआई पर मोबाइल खरीदे थे लेकिन उनका मोबाइल गुम हो गया था। ऐसे लोग मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे थे और ईएमआई भी दे रहे थे। ईएमआई पर मोबाइल खरीदने वाले लोगों को मोबाइल मिलने पर दोहरी खुशी मिली। मोबाइल पाने वाले लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका मोबाइल मिल गया है। इस तरह के मोबाइल पुलिस को मिले पुलिस को मिले अधिकतर मोबाइल ऐसे हैं जो भीड़भाड़ वाले बाजारों,सब्जी व फलों की मंडियों व साप्ताहिक बाजारों में सामान खरीदते समय, बैठने, झुकने व धक्का मुक्की में गिर गए थे। कुछ मोबाइल ऐसे भी हैं जो लोगों के यात्रा के दौरान ऑटो, टैक्सियों, बसों व मेट्रो ट्रेनों में छूट गए थे। वहीं बाइक चलाते समय ब्रेकर आने पर जेब से निकल कर गिरने वाले मोबाइल भी शामिल हैं। लोगों की प्रतिक्रिया बीते साल जब मैं गेझा में खरीदारी करने गई थी,उसी दौरान मोबाइल गुम हो गया। पति ने शादी के बाद मोबाइल दिलाया था। ऐसे में मोबाइल से भावात्मक लगाव भी था। मैंने उम्मीद खो दी थी पर पुलिस की पहल से मुझे मोबाइल वापस मिल गई। आरती शर्मा, भंगेल ऑटो से यात्रा करते समय बीते साल जुलाई में मेरा मोबाइल कहीं गिर गया। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी थी पर उस समय मोबाइल नहीं मिल सका था। मोबाइल मेरे जन्मदिन पर पापा ने गिफ्ट किया था। दोबारा मोबाइल मिलने से बहुत खुश हूं। वर्तिका सिंह, मामूरा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।