हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी
Feb 23, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को शिकायत करने के तरीके के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों और महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी। यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है।

नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। जिले के तीनों जोन के थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि अगर वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं या कोई उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है तो कहां और कैसे शिकायत करनी है। अभियान प्रदेश के सभी जिलों में बीते कई महीने से व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


