संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी

Feb 28, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अपर पुलिस आयुक्त ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसमें 165 गोष्ठियों का आयोजन किया गया। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि त्योहारों में संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त कानून और व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। पुलिस के अनुसार नोएडा जोन के नौ थानों में 49 बैठकें, सेंट्रल नोएडा के आठ थानों में 50 बैठकें और ग्रेटर नोएडा जोन के नौ थानों में 66 बैठकें आयोजित की गईं। इस तरह कुल 165 गोष्ठियां कर लोगों से संवाद स्थापित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या आपातकालीन नंबर पर दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।