साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया
नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को शिकायत करने के तरीकों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही, छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। कमिश्नरेट पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत शुक्रवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि अगर वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं या कोई उन्हें बेवजह परेशान करता है तो कैसे शिकायत करनी है। मिशन शक्ति के तहत ही विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को जूडो-कराटे का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को ठगी के प्रकार और इससे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


