साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

Apr 05, 2026 05:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं को शिकायत करने के तरीके बताए गए। साथ ही, स्कूलों की छात्राओं को कराटे और जूडो का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए

नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं के बारे में बताया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। जिले के तीनों जोन के थाना क्षेत्रों में अभियान के तहत महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि अगर वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं या कोई उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है तो कहां और कैसे शिकायत करनी है। मिशन शक्ति के तहत ही विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को कराटे और जूडो का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।