Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Launches Cyber Challenge to Combat Cyber Fraud Among Youth
रील्स के जरिये साइबर जागरुकता परखेगी पुलिस

रील्स के जरिये साइबर जागरुकता परखेगी पुलिस

संक्षेप:

- बुधवार से साइबर चैलेंज अभियान की हुई शुरूआत - विजेताओं को पुरस्कार और

Oct 22, 2025 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं में कमी लाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को एक अनोखी पहल शुरू की है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी चिट्ठी, पोस्टर और इंस्टाग्राम रील्स के जरिये लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से साइबर जागरुकता माह में साइबर चैलेंज जीबीएन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित ज्ञान प्रदान करना और उनकी सतर्कता को प्रोत्साहित करना है। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल बताया कि प्रतियोगिता की कुल तीन श्रेणी रखी गई है। पहली पोस्टर, दूसरी रील्स और लघु फिल्में और तीसरी ▶️दादा-दादी / नाना-नानी को पत्र (केवल छात्रों के लिए) हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतिभागी साइबर जागरूकता से संबंधित किसी भी विषय पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। जैसे डिजिटल अरेस्ट, फर्जी पुलिस कॉल, निवेश व ट्रेडिंग घोटाले, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग आदि। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बारे में उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी अपने चुने हुए विषय पर पोस्टर, रील्स या पत्र तैयार करें। अपनी प्रविष्टि को अपने इंस्टाग्राम या एक्स अकाउंट पर पोस्ट करें। @gbnpolice_cyber को टैग करें और #CyberChallengeGBN हैशटैग का उपयोग करें। प्रतियोगिता के जो सामान्य नियम हैं उनके तहत आवेदन का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रासंगिकता, प्रभाव और मौलिकता के आधार पर किया जाएगा। आकर्षक पुरस्कारों के लिए आवेदकों का चयन लोकप्रियता (लाइक्स, व्यूज, शेयर) और गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतियोगी का आवेदन मौलिक होना चाहिए और किसी स्रोत से कॉपी नहीं की गई हो। आवेदनों में आपत्तिजनक, भ्रामक या राजनीतिक सामग्री नहीं होनी चाहिए। आयोजकों को प्रविष्टियों का उपयोग साइबर जागरूकता अभियानों में करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा। सभी श्रेणी के विजेता सम्मानित किए जाएंगे प्रतियोगिता के सभी श्रेणी के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पहले तीन स्थानों के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। बुधवार से प्रतियोगिता शुरू हो गई है। लोगों ने आवेदन भेजने भी शुरू कर दिए हैं। बीते सप्ताह भी छात्रों के लिए साइबर जागरुकता का एक सेशन यूट्यूबर पर आयोजित किया गया था। इसमें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों को साइबर ठगी के प्रकार, इससे बचने के उपायों समेत अन्य जानकारी दी थी। अन्य लोग भी अभियान में होंगे शामिल एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न फैक्टरियों और कंपनियों में काम करने वाले लोगों को भी ऑनलाइन माध्यम से जोड़ा जाएगा। विभिन्न आरडब्ल्लयूए और एओए के पदाधिकारी समेत अन्य लोग भी अभियान से जुड़ेगें। यूट्यूब पर एक घंटे के सेशन का लिंक उसी दिन साझा किया जाएगा। पुलिस अधिकारी लोगों को सेशन में जागरूक करेंगे। लोग साइबर ठगी से संबंधित अपने अनुभव और विचार भी साझा कर सकते हैं।