Noida News: रक्षाबंधन : कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस सतर्क
Noida News: नोएडा में रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मॉल, मार्केट और मेट्रो स्टेशनों के आसपास अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है, खासकर महिलाओं के लिए, क्योंकि वे अपने भाइयों के लिए राखी बांधने जा रही हैं।

Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। रक्षाबंधन के मौके पर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मॉल, मार्केट में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ बढ़ रही है। राखी और मिठाई की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। गुरुवार को भी बाजारों में भीड़ रही। रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही मेट्रो स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख स्थानों पर महिलाओं का आवागमन अधिक होगा। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाएगी।
खासकर सेक्टर-18, सेक्टर-52, सेक्टर-63 इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन, बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-15 और सेक्टर-16 के बाहर यात्रियों की भीड़ रहेगी। इन स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त ने सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना-चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।वहीं, मोरना बस अड्डा पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां से एनसीआर के आसपास के शहरों और ग्रामीण इलाके में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने जाएंगी। इन स्थानों पर पुलिस की टीम सादा कपड़ों में भी तैनात रहेगी और बदमाशों पर नजर रखेगी। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र का कहना है कि रक्षाबंधन को लेकर पुलिस सतर्क है। भीड़ भाड़ और आने-जाने वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

