दो बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज
नोएडा के फेज-1 थाने की पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट-चोरी और हत्या के प्रयास करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अनस और अमन नाम के ये बदमाश कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

नोएडा, संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने गिरोह बनाकर लूट-चोरी और हत्या के प्रयास करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपियों को कुछ माह पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी अनस और सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव निवासी अमन दोनों ने गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देते। अनस गिरोह का सरगना है, जबकि अमन गिरोह का सक्रिय सदस्य है। दोनों आरोपियों ने मिलकर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में लूट-चोरी और हत्या के प्रयास की कई वारदातों को अंजाम दिया। वे राह चलते लोगों से मोबाइल या पर्स छीनकर भाग जाते।
कुछ माह पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उनके गिरोह को पंजीकृत किया गया है। आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



