गौतमबुद्ध नगर में छह जल चौकियां की बनाई जाएंगी

Feb 05, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

- धार्मिक स्थलों, घाटों और जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले नागरिकों की सुरक्षा है

गौतमबुद्ध नगर में छह जल चौकियां की बनाई जाएंगी

नोएडा, संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट क्षेत्र में छह जल पुलिस चौकियां स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य धार्मिक स्थलों, घाटों और जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले नागरिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों को बेहतर करना है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कमिश्नरेट क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, छठ पूजा, दुर्गा पूजा एवं अन्य पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ एकत्रित होती है। इस दौरान दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस चौकियों की स्थापना आवश्यक हैं।

प्रत्येक जल पुलिस चौकी आधुनिक उपकरणों से लैस होगी। जिनमें प्रशिक्षित जनशक्ति, रबरयुक्त बचाव नौकाएं, प्रशिक्षित नाव चालक, स्थानीय गोताखोर एवं आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य जल पुलिस चौकी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित बचाव कार्य करना तथा घाटों, नहरों और जल पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुरक्षा, बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यह पहल जल सुरक्षा, जन सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जा सकेगी। तैनात कर्मियों की ये होंगी जिम्मेदारी जल पुलिस चौकियों पर तैनात कर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की गई हैं। घाटों पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना। भीड़ प्रबंधन, बैरीकेडिंग एवं बचाव कार्य, नौकाओं पर निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन और स्थानीय नाविकों, गोताखोरों एवं आपदा मित्रों से समन्वय स्थापित करना होगा। स्थानीय गोताखोर भी तैनात किए जाएंगे प्रत्येक जल पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी और मुख्य आरक्षी/आरक्षी के अतिरिक्त, दो रबरयुक्त बचाव नौकाओं के संचालन के लिए दो बोट चालक, दो सहायक बोट चालक और हर बोट के लिए चार से आठ स्थानीय गोताखोर (निजी) और आपदा मित्र उपलब्ध रहेंगे। पुलिस चौकी के कार्य क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार जनशक्ति में वृद्धि भी की जा सकती है। इन स्थानों पर स्थापित होंगी पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा जोन में सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में ओखला बैराज की पूर्व दिशा में कालिंदी कुंज यमुना पुल के नीचे होगी। सेंट्रल नोएडा जोन में इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हिंडन के किनारे कुलेसरा क्षेत्र में होगी। ग्रेटर नोएडा जोन में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में कामबक्शपुर यमुना तटीय क्षेत्र, दादरी थाना क्षेत्र में कोट नहर, दनकौर थाना क्षेत्र खेरली नहर पुलिया और रबूपुरा थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ गांव में यमुना नहर क्षेत्र पर होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।