बेहतर समन्वय के लिए पुस्तिका लॉन्च
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडानोएडा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चेकिंग स्कीम्स पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और संवेदनशील स्थानों की निगरानी जैसे मानकों का विवरण है। लक्ष्मी सिंह ने वैज्ञानिक और व्यवस्थित पुलिसिंग की आवश्यकता पर जोर दिया।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने चेकिंग स्कीम्स पुस्तिका का मंगलवार को विमोचन किया। पुस्तिका में वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और अन्य सुरक्षा अभियानों से जुड़े मानक संचालन की रूपरेखा दी गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक और व्यवस्थित पुलिसिंग समय की जरूरत है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


