धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में ईद उल अजहा के मौके पर पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात की। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास पैदल मार्च किया। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद करते हुए शांति और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई।

धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा

नोएडा, गौरव भारद्वाज। ईद उल अजहा के मौके पर गुरुवार को पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने बम निरोध दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ तीनों जोन में पैदल मार्च किया। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। शांतिपूर्वक नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सतर्कता बरती। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सुबह से भ्रमण किया। स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की।

डीसीपी व एडीसीपी, एसीपी ने भी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली मस्जिदों के आसपास निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नोएडा जोन में एडीसीपी मनीषा सिंह टीम ने निठारी मस्जिद, सेक्टर-आठ स्थित जामा मस्जिद, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं फुट पेट्रोलिंग भी की। वहीं, डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी संतोष कुमार मिश्रा ने मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। सेंट्रल नोएडा जोन के डीसीपी शैलेंद्र सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने छिजारसी, चोटपुर कॉलोनी और अन्य स्थानों पर पैदल मार्च किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।