मध्य प्रदेश का वीडियो नोएडा का बताकर अफवाह फैलाई

Apr 14, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में कुछ लोगों ने एक वीडियो को भ्रामक रूप से श्रमिकों के प्रदर्शन से जोड़ा। पुलिस ने पुष्टि की कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के शहडोल का है, जहां एक युवक नशे में हंगामा कर रहा था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने फर्जी सूचनाओं के खिलाफ चेतावनी दी और लोगों से वीडियो की सत्यता की जांच करने का आग्रह किया।

मध्य प्रदेश का वीडियो नोएडा का बताकर अफवाह फैलाई

नोएडा, गौरव भारद्वाज। कुछ लोगों ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के वीडियो को नोएडा का बताकर भ्रामक सूचना फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच के बाद इसका खंडन किया। श्रमिकों के हिंसक होते प्रदर्शन के बीच फर्जी सूचना वायरल करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर पुलिस का मीडिया सेल इस पर पैनी नजर बनाए है ताकि कोई भी व्यक्ति माहौल को खराब न कर सके। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जितेंद्र शर्मा दौसा और प्रियंका भारती नामक युवती ने एक वीडियो वायरल किया। वीडियो में पुलिसकर्मी एक युवक को वाहन में बैठाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में युवक विरोध करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल करने वाले लोग वीडियो को नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में श्रमिकों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन का बता रहे हैं। वायरल करते समय टिप्पणी कर रहे हैं कि अरे साहब लात से क्यों मार रहे हो, लाठी कहां है आपकी। मजदूर हैं, एनकाउंटर भी कर दोगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह वीडियो 11 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा नशे की अवस्था में हंगामा किए जाने की घटना का है। इस वीडियो को भ्रामक रूप से गौतमबुद्ध नगर की घटना का बताकर प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की वीडियो को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।