पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाकर 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा के बाद सेंट्रल नोएडा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यह अभियान चल रहा है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों को गिरफ्तार किया और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। ग्रेटर नोएडा के बाद अब सेंट्रल नोएडा जोन की पुलिस ने रविवार की रात अभियान चलाकर 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई से नशा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा। सेंट्रल जोन के बिसरख, इकोटेक तीन, सुरजपुर, बादलपुर, फेस वन थाना क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 343 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, हुक्का वह अन्य नशे का सेवन करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब, हुक्का अथवा अन्य नशे का सेवन न करें तथा लोक शान्ति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


