Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Commissioner Conducts Surprise Inspections Suspends 10 Officers for Absence
औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 10 पुलिसकर्मी निलंबित

औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 10 पुलिसकर्मी निलंबित

संक्षेप:

-पुलिस आयुक्त ने मंगलवार रात नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो बार निरीक्षण कराया -पर्यवेक्षण

Wed, 3 Dec 2025 09:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

-पुलिस आयुक्त ने मंगलवार रात नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर दो बार निरीक्षण कराया -पर्यवेक्षण में लापरवाही पर डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया नोएडा, संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर तैनात किए गए 10 पुलिसकर्मी मंगलवार रात औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सभी को निलंबित कर दिया गया। डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर किया गया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तर से निगरानी तंत्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कमिश्नरेट की सीमाओं एवं सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आवश्यकता के अनुसार पीआरवी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने तथा जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की निगरानी करने के लिए मंगलवार रात दो बार औचक निरीक्षण कराया गया। पहला औचक निरीक्षण रात आठ बजे कराया गया। इस दौरान कुल चार वाहनों में से महज एक वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी ही निर्धारित स्थान पर मिले। तीन वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले। इसके बाद रात 10 बजे दोबारा औचक निरीक्षण कराया गया। इस दौरान दो पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी ही अपने निर्धारित स्थान पर मिले। शेष दो वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी अनुपस्थित मिले। पीआरवी वाहनों पर अनुपस्थित मिले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक रतन सिंह, मुख्य आरक्षी छोटेलाल सिंह, अखलीम अली, सुमित कुमार, आरक्षी राजू कुमार, प्रशांत बालियान, रविंद्र कुमार, कृष्णवीर, गौरव चौधरी और होमगार्ड नवींद्र सिंह हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया गया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है। ---------- सर्दियों में अपराध रोकने के लिए गश्त बढ़ाई पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सर्दियों में अपराध बढ़ने की संभावना रहती है। इसको देखते हुए रूटीन गश्त के अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भी गश्त लगाई जाती है। इसके लिए प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया जाता है। प्रत्येक थाना स्तर पर गश्त के लिए अतिरिक्त निरीक्षक भी तैनात किए जाते हैं। ---------- आठ चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी गायब मिले थे पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने आठ जनवरी 2024 में शहर के प्रमुख चौराहों का औचक निरीक्षण किया। उस वक्त ड्यूटी से नदारद मिलने पर आठ चौराहों पर तैनात 28 यातायात कर्मियों को लाइन हाजिर करने के साथ तत्कालीन डीसीपी और एसीपी ट्रैफिक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। ---------- उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी ग्रेटर नोएडा में छह नवंबर 2022 में आयोजित इंडिया वाटर वीक के समापन कार्यक्रम में तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आए थे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 15 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले थे। इनमें दो थाना प्रभारी, आईटी सेल के निरीक्षण, महिला दारोगा और अन्य शामिल थे। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी। ---------- गौतमबुद्ध नगर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। यहां की कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंगलवार रात औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -लक्ष्मी सिंह, पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर