Noida News: वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के फेज-तीन थाना पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चोरी की गई तीन बाइक भी बरामद की गई हैं। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में मोटरसाइकिल चुराते थे और फिर उन्हें सस्ते दामों पर बेचते थे।

Noida News: वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-तीन थाना पुलिस ने शुक्रवार रात जांच के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से विभिन्न स्थान से चोरी की गईं तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेंट्रल नोएडा जोन के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-71 स्थित जागृति अपार्टमेंट के पीछे सर्विस रोड से बाइक सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की तो पता चला कि वह दोपहिया वाहन चोरी करते हैं।

उनकी निशानदेही पर दो बाइक और बरामद कर लीं। तीनों बाइक विभिन्न स्थान से चोरी की गई थीं। आरोपियों की पहचान सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर गांव निवासी निखिल यादव, हापुड़ के सिंभावली निवासी दीपांशु कुमार और बिहार के जिला शिवहर के बेलवा घाट निवासी विक्की सैनी के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों दिल्ली-एनसीआर में अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। जब कई मोटरसाइकिल इकट्ठी हो जाती हैं तो उन्हें एक साथ दूसरे जिलों में ले जाकर मजबूरी बताकर अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। बाइक बेचकर जो रुपये मिलते हैं उनसे अपनी मौज-मस्ती में खर्च कर देते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार