अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने रात में ठेके और दुकानें बंद होने के बाद

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने रात में ठेके और दुकानें बंद होने के बाद दो से तीन गुना दाम लेकर शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को जीआईपी मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार के रूप में हुई। वह छलेरा गांव में किराये का कमरा लेकर रहता है। जितेंद्र के पास से 102 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।