Noida Police Arrests Rape Accused Who Threatened Victim After Viral Video किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो बना किया वायरल, गिरफ्तार, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Arrests Rape Accused Who Threatened Victim After Viral Video

किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो बना किया वायरल, गिरफ्तार

नोएडा में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने के बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 29 Dec 2024 06:13 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो बना किया वायरल, गिरफ्तार

- वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी नोएडा, संवाददाता। थाना फेज-दो पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी को रविवार को दबोच लिया। वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी से जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के पड़ोस में ही जिला बरेली के गांव फरीदपुर निवासी फईम भी रहता है। पूर्व में फईम किशोरी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी पिछले कई दिनों से किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। कुछ दिन पहले आरोपी ने वीडियो को वायरल कर दिया। यही नहीं आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी ने आरोपी को खोजना शुरू किया। सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी को नयागांव से दबोच लिया। आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।