चोरी की बाइक और चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
Apr 06, 2026 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा में, सेक्टर 113 पुलिस ने मंगलवार को दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले बदमाश मोहित को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। मोहित बिजनौर का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। रेकी करने के बाद दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले बदमाश को सेक्टर 113 थाने की पुलिस ने मंगलवार को थानाक्षेत्र से दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान मोहित के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है और वर्तमान में गढ़ी चौखंडी गांव में रह रहा है। उसके खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े चार मामले पहले से दर्ज हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


