Noida News: मोबाइल फोन चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी करने वाले दो

Noida News: मोबाइल फोन चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े

Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी करने वाले दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को चोटपुर कॉलोनी से पकड़ा। आरोपियों के पास से चोरी के 13 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और एक चाकू बरामद हुआ। एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम सोमवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क के पास तीन संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया। उनमें से एक किशोर और दो लोग बालिग थे। तीनों बाइक पर कहीं जा रहे थे। जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है।

तलाशी के दौरान बरामद मोबाइल फोन भी चोरी का निकला। बालिग आरोपियों की पहचान बिहार के जिला छपरा के गरखा गांव निवासी धीरज और मैनपुरी के राजपुर गांव निवासी शिवा के रूप में हुई। दोनों आरोपी चोटपुर कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। आरोपियों की निशानदेही पर 12 और मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये मोबाइल फोन झपटमारी और चोरी के हैं। वे सड़क किनारे खड़े वाहनों के शीशे तोड़कर भी चोरी करते। तीनों मिलकर इन मोबाइल को कम कीमतों पर राह चलते लोगों अपनी मजबूरी बताकर बेच देते। इससे मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते। पुलिस ने बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: मोबाइल फोन चोरी करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपी पकड़े