Noida News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: गौरव भारद्वाज ... गिरोह बनाकर दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में जेल भेजा

Noida News: पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी गैंगस्टर

Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रतन चौधरी को रविवार को सेक्टर-10 स्थित बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में वाहन और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। गिरोह में हरौला निवासी विशाल, गौतम चौधरी, रतन चौधरी और राजकमल महतो शामिल थे। सभी दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद 28 मार्च 2024 को चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

इसके बाद से रतन चौधरी फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वर्तमान में वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसे परिचित से मिलने के दौरान दबोच लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।