राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने का आरोपी दबोचा

Mar 11, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-58 में मोबाइल और चेन छीनने वाले बदमाश सलमान को गिरफ्तार किया। आरोपी चोरी की बाइक पर था और उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। उसने एक महीने पहले एक व्यक्ति का मोबाइल छीना था, जिसे उसने कम दाम में बेच दिया था। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने का आरोपी दबोचा

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने मोबाइल और चेन छीनने वाले बदमाश को बुधवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देता था। उसके खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में तीन केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार उधर से गुजरा। पुलिस ने जब उसको रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की गति बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी।

आरोपी ने बताया कि उसका नाम सलमान है और वह हरियाणा के यमुना नगर जिले का रहने वाला है। वह बदमाश है। उसके पास से, जो बाइक बरामद हुईख् उसे उसने करीब तीन महीने पहले खोड़ा के बुध बाजार से चुराया था। इस संबंध में गाजियाबाद के खोड़ा थाने में केस भी दर्ज है। सलमान ने करीब एक महीने पहले थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक में एक व्यक्ति का मोबाइल भी छीना था। लूट के मोबाइल को उसने राहगीर को बेहद कम दाम में बेच दिया था। बरामद रकम उसी में से है। पुलिस सलमान के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है। उसके खिलाफ सेक्टर-58 थाने में आर्म्स ऐक्ट के तहत भी केस दर्ज है। आरोपी वारदात का विरोध करने पर लोगों को डराने के लिए अपने पास चाकू रखता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।