Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Arrests Attackers in Knife Assault on Student
छात्र को चाकू मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

छात्र को चाकू मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार

संक्षेप:

नोएडा के सेक्टर-63 में चोटपुर कॉलोनी के निवासी स्नातक छात्र संगम तिवारी पर 7 जनवरी को चाकू से हमला करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्रीकांत और राज सिंह चचेरे भाई हैं, जिन्होंने संगम पर हमला किया था। संगम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उसे छुट्टी मिल गई है।

Jan 12, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने चोटपुर कॉलोनी निवासी छात्र पर सात जनवरी को चाकू से हमला कर घायल करने वाले दोनों युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक चाकू भी बरामद किया। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-63 चोटपुर कॉलोनी में संगम तिवारी परिवार संग रहता है। वह स्नातक का छात्र है। वह सात जनवरी की सुबह करीब नौ बजे कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान युवकों श्रीकांत और राज सिंह ने मारपीट कर संगम को चाकू से घायल कर दिया। घटना की सूचना सेक्टर-63 थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक श्रीकांत और राज सिंह दोनों चचेरे भाई हैं। श्रीकांत की बहन से घायल छात्र की दोस्ती है। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते हैं। इस बात से नाराज श्रीकांत ने अपने चचेरे भाई राज सिंह के साथ मिलकर पीड़ित पर हमला किया था। दोनों बिहार सिवान जिले के निवासी हैं। परिवार संग नोएडा में रहते हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, घायल छात्र को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;