
मोबाइल टावर से आरआरयू चुराने वाले दो गिरफ्तार
संक्षेप: नोएडा में पुलिस ने मोबाइल टावरों से आरआरयू मशीन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये दोनों चोर दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर चोरी करते थे और सामान कबाड़ियों को बेच देते थे। आरोपियों की पहचान कृष्णा गुप्ता और शिवम कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
दोनो वारदात करने के लिए रेकी करते थे कबाड़ियों को बेचते थे चोरी का सामान नोएडा, संवाददाता। मोबाइल टावरों से आरआरयू मशीन चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने शुक्रवार रात सेक्टर-88 से गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर मोबाइल टावरों कीमती उपकरण चोरी करते थे। चोरी के सामान को कबाड़ियों को बेच देते थे। सेंट्रल नोएडा जोन की एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पुलिस की टीमें चोरों को पकड़ने में जुटी थी। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान सेक्टर-88 से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों शातिर किस्म के चोर हैं।

मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करते हैं। आरोपियों की पहचान जिला बलिया के दुमरी गांव निवासी कृष्णा गुप्ता और बिहार के जिला मुंगेर निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई। कक्षा नौ पास कृष्णा वर्तमान में कुलेसरा में और आठवीं पास शिवम भंगेल गांव में किराए पर रहता है। दोनों की निशानदेही पर दो आरआरयू, एक पेचकस, एक कटर, एक प्लास, एक चाबी, एक हैंड टूल और चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह रेकी करके चोरी करते थे।पुलिस से बचने के डर से घटना करने के बाद स्थान बदल देते थे और सिर्फ व्हाट्सऐप कॉल पर बात करते थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




