तस्करों से गांजे की खेप बरामद

Feb 25, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-17 से गांजा तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय उदय राय और 30 वर्षीय अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। आरोपियों ने बताया कि गांजा आंध्र प्रदेश और ओडिशा से दिल्ली लाया जाता है।

तस्करों से गांजे की खेप बरामद

नोएडा। सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों को बुधवार को सेक्टर-17 से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय उदय राय और 30 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई। उदय राय मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर-166 नोएडा में रहता है। अर्जुन कुमार मूलरूप से बिहार के बेगूसराय का निवासी है और सेक्टर-93 नोएडा में रहता है। पुलिस के मुताबिक उदय के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस ऐक्ट का मामला दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा से गांजा दिल्ली आता है। दिल्ली से थोक में वे गांजा लाते हैं और फैक्टरियों और कॉलेज के आसपास बेचते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।