दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरफ्तार

Mar 02, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनसे चोरी की एक बाइक और दो अवैध हथियार मिले। पुलिस ने संदिग्ध युवकों का पीछा कर उन्हें पकड़ा। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के शिवम और रोहन कुमार के रूप में हुई। बरामद बाइक पूर्वी दिल्ली में चोरी की गई थी।

दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरफ्तार

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की एक बाइक और दो अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम थाना क्षेत्र में 25 फुटा रोड पर जांच कर रही थी। कुछ ही देर बाद हिंडन पुल की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी शिवम और रोहन कुमार के रूप में हुई।

भागने का कारण पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे दोपहिया वाहन चोरी करते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए भाग रहे थे। जांच करने पर पता चला कि बरामद बाइक भी चोरी की है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों से बरामद बाइक पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर निवासी गौरव कुमार शर्मा की है। बाइक चोरी के संबंध में दिल्ली में 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।