गौतमबुद्ध नगर पुलिस शिकायतों के निस्तारण में अव्वल
शिकायतों के निस्तारण में नोएडा पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता।

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, जिले के 26 थाने की रैंक पहली रही। इस बार नॉलेज पार्क थाने की रैंकिंग सबसे खराब रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जनवरी माह की मूल्यांकन रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। आईजीआरएस टीम प्रभारी, सभी थाने के प्रभारी और ऑपरेटर को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस कमिश्नर द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतीपत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए हर माह के प्रत्येक शुक्रवार को समीक्षा की जाती है, जिसके कारण कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रर्दशन कर रहा है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्ध नगर का जनवरी में प्रथम रैंक पर आना बड़ी उपलब्धि है। यह नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान का प्रमाण है। शिकायतों का समाधान जब जल्द और सही तरीके से किया जाता है, तो नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ता है। प्रथम रैंक नागरिक संतुष्टि का मापदंड भी है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस की तरफ से ऐसे ही सभी नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक थाने को लगातार निर्देश दिए गए हैं कि एक पुलिसकर्मी शिकायतों के निस्तारण के लिए तैनात किए जाएं और जैसे ही यह शिकायतें प्राप्त हों, इसमें पीड़ित पक्ष को बुलाकर उसकी शिकायत सुनी जाए और उसका समाधान तुरंत किया जाए। जिन थानों की रैंक पहली आई है उनके प्रभारियों को सम्मानित किया जाएगा। आईजीआरएस रैंकिंग में बीते एक साल से नोएडा पहले स्थान पर बनी हुई है। इन थानों की रैंक रही पहली: बीटा टू, इकोटेक थर्ड, सेक्टर-20, सेक्टर-63,जेवर, सूरजपुर, दनकौर, सेक्टर-142, सेक्टर-49, बादलपुर, दादरी, कासना, बिसरख, रबुपुरा, सेक्टर-113, फेज थर्ड, सेक्टर-39, फेज वन, सेक्टर-24, सेक्टर-126, इकोटेक वन, एक्सप्रेसवे, सेक्टर-58, फेज थर्ड और महिला थाना
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


