शिकायतों के निस्तारण में जिला पुलिस अव्वल
नोएडा की पुलिस ने अप्रैल में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सभी 27 थाने की रैंक पहली रही। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। हर शुक्रवार को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए समीक्षा की जाती है।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अप्रैल में जिले की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस बार सभी 27 थाने की रैंक पहली रही। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से माह की मूल्यांकन रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। पुलिस कमिश्नर आईजीआरएस टीम को पुरस्कृत करेंगी। आईजीआरएस एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे सरकार की तरफ से आम नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। पुलिस आयुक्त की तरफ से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए हर शुक्रवार को समीक्षा की जाती है।
इसका उद्देश्य नागरिकों को एक आसान और प्रभावी माध्यम प्रदान करना है।पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का कहना है कि इस प्रणाली के तहत गौतमबुद्ध नगर का अप्रैल में प्रथम रैंक आना बड़ी उपलब्धि है। सभी थानों के प्रभारियों और आईजीआरएस सेल के प्रभारी को सम्मानित किया जाएगा। बीते दो वर्षों से जिला पुलिस की रैंकिंग एक बनी हुई है। शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक थाने पर टीम गठित है। मुख्यमंत्री दर्पण डैश बोर्ड की रैंकिंग में भी जिला शीर्ष तीन में बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


