Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Players Shine at Manohar Khilanani Memorial UP Table Tennis Championship
जिले के छह खिलाड़ी प्रदेश टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

जिले के छह खिलाड़ी प्रदेश टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

संक्षेप:

नोएडा में आयोजित स्वर्गीय मनोहर खिलनानी मेमोरियल यूपी टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्री क्वार्टर फाइनल में मनीत भट्ट, सिद्धांश जैन, आर्यन श्रीवास्तव, गर्व सिंगला, युवान पांडे ने जीत दर्ज की। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज होंगे।

Nov 22, 2025 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वर्गीय मनोहर खिलनानी मेमोरियल यूपी टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को अलग-अलग वर्गों के तीसरे राउंड और प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। सब जूनियर वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में गौतमबुद्धनगर के मनीत भट्ट ने प्रवर पांडे को सीधे सेटों में 11-9, 11-5, 11-9 से मात दी। जिले के ही सिद्धांश जैन ने गाजियाबाद के मनीष कुमार को 11-5, 10-12, 11-2, 11-6 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। इसी वर्ग में शहर के आर्यन श्रीवास्तव ने कानपुर के विहान को रोमांचक मुकाबले में 11-87, 11-9, 5-11, 9-11, 11-7 से हराकर अंतिम आठ में स्थान पक्का किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मुकाबल में विहान ने पहले दो सेट जीतने के बाद दो सेट हार गए। निर्णायक सेट में विहान ने 11-7 से जीत दर्ज की। जिले के अर्नव जैन ने गाजियाबाद के रुद्र मिश्रा पर आसन जीत दर्ज की। अंडर-19 के प्री क्वार्टर फाइनल में नोएडा के गर्व सिंगला ने लखनऊ के शौर्य गोयल को सीधे सेट में 11-6, 11-2, 11-9 से हराकर अंतिम आठ में जगह पक्की की। गर्व सिंगला ने अंडर-17 में भी जीत दर्ज की। उन्होंने गाजियाबाद के प्रवर पांडे को 13-11, 11-7, 13-11 से मात दी। अंडर-17 में युवान पांडे ने गौतमबुद्धनगर के ही अर्नव जैन को 8-11, 11-7, 11-8, 12-10 से हराया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज होंगे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शनिवार देर रात तक खेले गए। वहीं सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। जिले के कई खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद है। पहले भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों का प्रदेश टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रहा है। इन जिलों के खिलाड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सब-जूनियर वर्ग में आगरा के केशव खंडेलवाल, लखनऊ के लक्ष्य कुमार, शौर्य गोयल, इटावा के अनय राज वर्मा क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। लड़कियों के वर्ग में वाराणसी की अनोखी केशरी, लखनऊ की साक्षी तिवारी, आगरा की अंकिशा मिश्रा, लखनऊ की स्वस्ति चंद्राख, प्रयागराज की अंशिका गुप्ता और शालिनी देवी, आगरा की पहल गुप्ता, गाजियाबाद की अवनीत कौर ने प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में जीत दर्ज की। अंडर-19 में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम अंडर-19 के प्री क्वार्टर फाइनल में आगरा के मौलिक चतुर्वेदी, कानपुर के आशुतोष गुप्ता, सुल्तानपुर के शिवम चौरसिया ने जीत दर्ज की। इनके अलावा मुरादाबाद के मो. नोमान, कानपुर के अद्वित गुप्ता, प्रयागराज के आर्यन कुमार, आगरा के श्रीसारस्वत, और गाजियाबाद के आरव राठी ने जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में गाजियाबाद की दिशा, वाराणसी की अनोखी केशरी, गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी, आगरा की सुहानी अग्रवाल, और इसी जिले की वान्या बंसल ने प्री क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज की। अंडर-17 में सिर्फ लड़कों के मुकाबले हुए अंडर-17 में शाम छह बजे तक सिर्फ बालक वर्ग के ही मुकाबले हो पाए थे। इस वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज के आर्यन कुमार, इसी जिले के अथर्व श्रीवास्तव, मुरादाबाद के विख्यात कात्याल, इसी जिले के मो. नोमान और गाजियाबद के अर्नव पंवार ने जीत दर्ज की है।