Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल झपटा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले ब्रजभूषण के साथ 31 अगस्त को मोबाइल लूट का मामला सामने आया। वे रात में किसी परिचित से बात कर रहे थे, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल झपट लिया और भाग गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल झपटा

Noida News: नोएडा। सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट में रहने वाले ब्रजभूषण ने फेज-तीन थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 31 अगस्त की रात करीब नौ बजे घर के पास घूम रहे थे। किसी परिचित का फोन आने पर बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास किया तो आरोपित सेक्टर-70 की ओर भाग गए। उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल झपटा