Noida News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी : पंकज सिंह

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा विधायक पंकज सिंह ने नंगला चरण दास गांव के जूनियर हाईस्कूल में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। फेलिक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्रदान किया गया। पंकज सिंह ने स्वस्थ समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत पर जोर दिया।

Noida News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी : पंकज सिंह

Noida News: नोएडा। नंगला चरण दास गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से इसका आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिली। इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बार छोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी अस्पताल तक जाना पड़ता है। ऐसे में उनके क्षेत्र में ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श उपलब्ध होना काफी उपयोगी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी : पंकज सिंह