Noida News: पड़ोसी पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप
हिन्दुस्तान, नोएडा
Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सलारपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से

Noida News: नोएडा। सलारपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से पड़ोस का देशराज बात करता था। वह बीते माह की 16 तारीख को उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। करीब 15 दिन बाद शिकायतकर्ता की बेटी वापस आ गई। उसने भी अपने परिजनों को यही बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में लगी है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है।


