बदमाशों ने मोबाइल लूटा

Apr 07, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया। शिकायतकर्ता अक्षत शर्मा ने कहा कि 4 अप्रैल की रात करीब 10 बजे यह घटना हुई। बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए, जबकि पीड़ित ने उनका पीछा किया लेकिन वे दूर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बदमाशों ने मोबाइल लूटा

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास दो बदमाशों ने एक व्यक्ति का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामला चोरी की धारा में दर्ज किया है। राजस्थान के कोटा निवासी अक्षत शर्मा ने थाने में शिकायत दी कि वह चार अप्रैल को रात करीब दस बजे सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से निकलकर गेट नंबर-1 के पास पहुंचे तभी दो अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। दोनों को भागते देख शिकायतकर्ता भी उनके पीछे पकड़ने के लिए दौड़ा पर देखते ही देखते अज्ञात बदमाश दूर निकल गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-24 थाने की पुलिस से की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।