Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Man Loses 91 000 to Cyber Fraud After Hotel Booking via App
होटल की बुकिंग रद्द करने के नाम पर 91 हजार रुपये ठगे

होटल की बुकिंग रद्द करने के नाम पर 91 हजार रुपये ठगे

संक्षेप:

- होटल कमरा उपलब्ध कराने वाली नामी कंपनी के ऐप से लखनऊ में किया था

Wed, 27 Aug 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। ऐप के माध्यम से लखनऊ में होटल का कमरा बुक कराना नोएडा के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने एक बुकिंग रद्द करने के चक्कर में पीड़ित से ओटीपी लेकर उसके खाते से दो बार में 91 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-27 निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला बागपत के रहने वाले हैं। वह 12 अगस्त को लखनऊ गए थे। उन्होंने वहां रुकने के लिए नामी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये होटल में कमरा बुक किया था। बुक करने के कुछ देर बाद ही एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉलर ने पूछा कि उन्होंने होटल में कमरा बुक किया है। इस पर उन्होंने हां कहा। उसने पूछा कि होटल में कितनी देर बाद पहुंच रहे हैं। तब उन्होंने थोड़ी देर में बताने के लिए कहा। पीड़ित ने जब होटल की लोकेशन देखी तो वह उनके स्थान से 10 किलोमीटर दूर दिख रही थी। तब उन्होंने उस व्यक्ति से बुकिंग रद्द करने के लिए कहा। इसके कुछ देर बाद ही उस व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि बुकिंग रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर ओटीपी भेजकर प्राप्त कर लिया। पीड़ित के मुताबिक इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल पर कभी ओटीपी और कभी पासवर्ड के मैसेज आने लगे। उन्होंने फौरन ही टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खाता बंद करा दिया। 18 अगस्त को जब उन्होंने बैंक में खाता नंबर खुलवाया तो जानकारी हुई कि खाते से दो बार में 91 हजार रुपये निकल गए हैं। यह रकम एक बार में 50 हजार और दूसरी बार में 41 हजार रुपये निकल गए हैं। उन्होंने फौरन ही इसकी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आईटी सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।