इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। पंजीकरण और अन्य मद के नाम पर रुपये लिए पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में

इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी व्यक्ति को इटली में नौकरी के बारे में ऑनलाइन जानकारी करना भारी पड़ गया। वह इस दौरान ठगों के संपर्क में आ गए। ठगों ने पंजीकरण और अन्य मद के नाम पर व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए। छह माह बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चौड़ा गांव में रहने वाले अंशु ने पुलिस को बताया कि वह इटेलियन भाषा के जानकार हैं। वह इटली में नौकरी करने के लिए प्रयासरत हैं। वह जनवरी में इटली में ऑनलाइन नौकरियों के बारे में जानकारी कर रहे थे।

इसी बीच उनके पास जेनिफर पर्ल नाम की महिला का फोन आया। उसने अंशु का रिज्यूम लेकर जानकारी की और जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। अंशु ठग की बातों में आ गए। ठग ने अपने साथी कुलवंत सिंह और एम राठौर से बात कराई। तीनों ठगों ने मिलकर अंशु से पंजीकरण के नाम पर पहले पांच हजार रुपये लिए। उसके बार एयर टिकट और अन्य मद के नाम पर दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। व्हाट्सऐप पर फर्जी दस्तावेज भेज दिए। कई दिन बीतने पर भी नौकरी नहीं लगी। इससे पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने ठगों से रकम वापस मांगी तो उन्होंने संपर्क बंद कर लिया। पीड़ित ने एनसीआरपी पर शिकायत की। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों के बारे में जानकारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।