लेनदेन के विवाद में रिश्तेदार ने अभद्रता की और धमकी दी
नोएडा, गौरव भारद्वाज। भंगेल गांव में रहने वाले पीड़ित ने अपने रिश्तेदार पर अभद्रता करने और

नोएडा, संवाददाता। भंगेल गांव में रहने वाले पीड़ित ने अपने रिश्तेदार पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दीपेश राय ने पुलिस को बताया कि वह भंगेल गांव में परिवार संग रहते हैं। वह नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार शुभम कुमार उनके ऊपर देनदारी बताता है, जबकि उनके ऊपर कोई उधारी नहीं है। वह पूरी रिश्तेदारी में बदनामी कर रहा है। शुभम आए दिन फोन कर अभद्रता करता है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
इससे पीड़ित और उसका परिवार डरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामला रुपये के लेनदेन का है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


