लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-32 में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी

लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में टक्कर मारी

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-32 में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक सड़क किनारे एक वैगनआर कार खड़ी थी, तभी पीछे से तेज गति में आ रही मर्सिडीज कार के चालक ने नियंत्रण खोते हुए उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे-पीछे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। हादसे में मर्सिडीज कार में सवार को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे की सटीक वजह सामने आ सके। साथ ही वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।