Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Love Triangle Tragedy Young Woman Shot Dead by Ex-Boyfriend
प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

प्रेमिका की गोली मारकर हत्या

संक्षेप:

नोएडा के याकूबपुर गांव में शुक्रवार रात एक प्रेमी ने 25 वर्षीय युवती सोनू को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कृष्णा फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

Nov 28, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात प्रेमी ने पीजी में घुसकर 25 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव में 25 वर्षीय सोनू नामक युवती पीजी में रहती थी। उसका कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने पीजी में उसे गोली मार दी। घटना में युवती की मौत हो गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। याकूबपुर गांव में हुई इस घटना के चलते सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोनू घरेलू सहायिका का काम करती थी। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इसी सप्ताह थाना क्षेत्र में ही एक किशोर की गला दबाकर हत्या हुई थी। हालांकि, उस मामले में दोनों हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।