Noida News: समस्याओं के समाधान के लिए संवाद
Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-19 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को विधायक पंकज सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के

Noida News: नोएडा। सेक्टर-19 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को विधायक पंकज सिंह ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। संवाद में समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही सुझाव भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आरसी गुप्ता और संचालन महासचिव लक्ष्मी नारायण ने किया। महासचिव लक्ष्मी नारायण ने बिजली, पानी, सीवर, सड़क, सफाई, जलभराव, डाकघर के पास वाले बड़े ग्राउंड में भारी गंदगी और अवैध पार्किंग आदि विकट समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक पंकज सिंह ने यथाशीघ्र समाधान और विकास कार्यों के कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राज कुमार चौहान, राम कुमार शर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, ऊर्वा दत्त शर्मा, एसकृष्ण कुमार, आरके प्रथम, कौशल किशोर, राजेश गुलाटी और आरके पंत आदि उपस्थित रहे।
उदय सिंह
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


