थाने जाकर पुलिस के काम करने के तरीकों को समझेंगे छात्र

Dec 23, 2025 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में छात्रों के लिए स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंस लर्निंग (एसपीईएल) प्रोग्राम शुरू होगा। इसमें छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर लिखने, और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्र एक महीने में 120 घंटे थानों में बिताएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाना और पुलिसिंग का व्यावहारिक अनुभव देना है।

थाने जाकर पुलिस के काम करने के तरीकों को समझेंगे छात्र

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरियंस लर्निंग (एसपीईएल) प्रोग्राम के तहत युवाओं खासकर छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से जोड़ा जा रहा है। चयनित छात्रों को थानों ले जाया जाएगा और उन्हें एफआईआर लिखने, जांच, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, साइबर क्राइम, और सोशल मीडिया अपराधों के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्र प्रतिदिन चार घंटे यानी एक माह में 120 घंटे विभिन्न थानों में बिताएंगे। प्रोग्राम जिले में अगले महीने शुरू होगा। एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार ने बताया कि एसपीईएल एक इंटर्नशिप जैसा प्रोग्राम है, जो छात्रों को पुलिस के काम को करीब से समझने और व्यावहारिक अनुभव लेने का मौका देता है।

जिससे वे जिम्मेदार नागरिक बनें और पुलिस की कार्यप्रणाली सीख सकें। कार्यक्रम मंत्रालय और स्थानीय पुलिस के सहयोग से चलता है। जिले में एसपीईएल प्रोग्राम की शुरुआत अगले महीने के तीसरे सप्ताह से होगी। जिन छात्रों को इसमें हिस्सा लेना है,उनकी जानकारी एनएसएस कार्डिनेटर की ओर से पुलिस को दे दी गई है। पुलिस की टीमों ने छात्रों से संपर्क भी कर लिया है। सभी थाने में दो पुलिसकर्मियों को छात्रों की पुलिसिंग के तरीकों को समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। यह छात्रों को पुलिसिंग का अनुभव देकर उन्हें बेहतर नागरिक बनने में मदद करने का एक व्यावहारिक तरीका है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीते साल भी छात्रों ने जिले के विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, महिला थाना, साइबर थाना, एएचटीयू, यूपी-112 कंट्रोल रूम और नारकोटिक्स सेल का दौरा किया था। वहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया, साइबर अपराध की जांच, यातायात नियंत्रण और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर व्यावहारिक अनुभव हासिल किया था। छात्रों को यह भी बताया गया था कि आधुनिक तकनीक कैसे पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बना रही है। एक माह के बाद प्रोग्राम के तहत हिस्सा लेने वाले छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।