नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी
Apr 07, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा में निजी वाहनों के लिए यूपी 16एफपी सीरीज के नंबरों की दूसरी बार नीलामी के नतीजे घोषित किए गए हैं। बुधवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग शुरू होगी। दोपहिया वाहनों के लिए एक हजार और चार पहिया वाहनों के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफपी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे मंगलवार को www.parivahan.gov.in पर जारी हो गए। बचे नंबरों के लिए बुधवार से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुकिंग होगी। इसमें जो व्यक्ति पहले नंबर बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे आवंटित कर दिया जाएगा। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


